शुक्रवार, मार्च 6, 2026
12:35 अपराह्न
Google search engine
होमPunjab Chandigarhइन्नर व्हील क्लब चंडीगढ़ द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

इन्नर व्हील क्लब चंडीगढ़ द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

लक्ष्मी ने पहला, मुक्ता ने दूसरा और रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया : विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर किया पुरस्कृत

चण्डीगढ़, 29 अगस्त

इनर व्हील क्लब, चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चण्डीगढ़ में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का थीम जल संरक्षण था। विद्यार्थियों ने जल के सही उपयोग और संरक्षण पर बल दिया।

क्लब की अध्यक्ष सरबानी दत्ता ने बताया कि उनके क्लब की ओर से कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण का संदेश देना था। प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला स्थान, मुक्ता ने दूसरा और रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों में जागरूकता का प्रसार होता है। इस मौके पर अनीता मिड्डा, उषा शर्मा, वीरेंद्र

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular