शुक्रवार, मार्च 6, 2026
8:47 पूर्वाह्न
Google search engine
होमSportsदूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत,...

दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

नई दिल्ली, 19 फरवरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने रविवार को छह विकेट से जीत लिया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। तीसरे दिन लंच ब्रेक तक, भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद थे। शर्मा ने तेज पारी खेलकर 31 रन का स्कोर बनाया, जिसके बाद वह रन आउट हो गए। उनके बाद विराट कोहली क्रीज पर थे।

वहीं, पुजारा ने भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम का स्कोर बढ़ाया और विराट कोहली के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, कोहली एक बार फिर चकमा खाते हुए गेंदबाज टी मर्फी की गेंद पर आउट हुए और 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए और पुजारा के साथ बल्लेबाजी को आगे बढ़ाया।

अय्यर ने 12 रन की पारी खेली और गेंदबाज लियोन की गेंद पर मर्फी को कैच थमा बैठे। उनके बाद श्रीकर भरत क्रीज पर थे।

इस दौरान पुजारा और भरत ने टीम को लक्ष्य की ओर पहुंचाया और शानदार तरीके से 30 रन की साझेदारी निभाई। पुजारा ने चौके के साथ मैच को समाप्त किया। भारत ने 26.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए और ढाई दिन में ही गेंदबाजों की मदद से मैच को जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब भारत 2-0 से सीरीज में आगे है।

–आईएएनएस

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular