नोएडा, 31 अगस्त
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि “अब अमेरिका और चीन आसमान में उड़ते भारतीय ड्रोन का पता नहीं लगा पाएंगे”।
रक्षा मंत्री ने यह बयान शनिवार, 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में राफ़े एम्फीबियस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित देश के सबसे बड़े एयरो इंजन टेस्ट बेड को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद दिया।
इस अवसर पर, उन्होंने संस्थान के संस्थापकों, विशाल मिश्रा और विवेक मिश्रा की उपलब्धि को भारत की “नई तकनीकी क्रांति” का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि 6-6.5 साल तक रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बावजूद, उन्होंने पहले कभी इतने सारे युवाओं को इतना बड़ा और आधुनिक संस्थान स्थापित करते नहीं देखा।



