– सीपी 67 मॉल, मोहाली में हुआ भव्य आयोजन
मोहाली, 1 सितंबर
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मंकीरत औलख ने मोहाली स्थित CP 67 मॉल में आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान होंडा की नई मोटरसाइकिलें CB125 Hornet और Shine 100 DX का अनावरण किया।
इस मौके पर कृष्णा होंडा के सुमित पास्सी, प्लेटिनम होंडा के करण गिल्होत्रा, बत्रा होंडा के आश्रय बत्रा, ज़ोनल मैनेजर (सेल्स) पंजाब-हिमाचल -जम्मू-कश्मीर पुनीत ठाकुर, सर्विस के लिए हनीफ़ सान, एरिया मैनेजर (सेल्स) अंकित टंडन और सर्विस के लिए प्रशांत कौशल मौजूद रहे।
करण गिल्होत्रा ने जानकारी दी कि नई CB125 Hornet को ₹1,12,000 और Shine 100 DX को ₹75,950 (एक्स-शोरूम, मोहाली) की लिमिटेड-पीरियड इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है।
लॉन्चिंग के मौके पर मंकीरत औलख ने कहा – “ये नई बाइकें हमारे पंजाबी युवाओं के लिए स्टाइल स्टेटमेंट हैं। CB125 Hornet जहां अगली पीढ़ी के राइडर्स को स्पोर्टी और पावरफुल अनुभव देती है, वहीं Shine 100 DX अपने भरोसेमंद और सॉलिड डिज़ाइन के साथ शाइन ब्रांड की विरासत को आगे बढ़ाती है।”
Honda CB125 Hornet : स्टाइल और परफॉर्मेंस का संगम
• आक्रामक स्ट्रीट-स्टाइल डिज़ाइन, 4 आकर्षक रंग विकल्पों में
• पर्ल साइरन ब्लू विद लेमन आइस येलो
• पर्ल इग्नियस ब्लैक
• पर्ल साइरन ब्लू विद एथलेटिक ब्लू मेटालिक
• पर्ल साइरन ब्लू विद स्पोर्ट्स रेड
• सेगमेंट में पहली बार गोल्डन USD फ्रंट फॉर्क्स
• ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम
• 4.2-इंच TFT डिस्प्ले विद ब्लूटूथ Honda RoadSync (नेविगेशन, कॉल्स और SMS अलर्ट)
• यूनिवर्सल टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
• 240mm फ्रंट पेटल डिस्क विद सिंगल-चैनल ABS
• 123.94cc फ्यूल-इंजेक्टेड OBD2B इंजन, 8.2 kW पावर और 11.2 Nm टॉर्क, 5-स्पीड गियरबॉक्स
• क्लास में सबसे तेज़: 0–60 किमी/घंटा सिर्फ़ 5.4 सेकंड में
⸻
Honda Shine 100 DX : भरोसेमंद विरासत, प्रीमियम अपग्रेड
• एलीगेंट डिज़ाइन – नया हेडलैंप, क्रोम डिटेलिंग, वाइड टैंक और प्रीमियम ग्राफ़िक्स
• ऑल-ब्लैक इंजन और ग्रैब रेल, क्रोम मफलर कवर
• 4 आकर्षक रंग विकल्प:
• पर्ल इग्नियस ब्लैक
• इम्पीरियल रेड मेटालिक
• एथलेटिक ब्लू मेटालिक
• जेनी ग्रे मेटालिक
• एडवांस डिजिटल LCD डिस्प्ले (रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, सर्विस रिमाइंडर)
• 98.98cc फ्यूल-इंजेक्टेड OBD2B इंजन विद eSP टेक्नोलॉजी, 5.43 kW पावर और 8.04 Nm टॉर्क, 4-स्पीड गियरबॉक्स



