शुक्रवार, मार्च 6, 2026
10:37 पूर्वाह्न
Google search engine
होमPunjab Chandigarhविश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त...

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्र

चण्डीगढ़, 8 सितंबर
विश्व फिजीयोथेरेपी दिवस 2025 के अवसर पर मिशन जीवन रेखा के अंतर्गत विशाल रक्त दान शिविर पीजीआई, चंडीगढ़ में नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थेरेपी (एसएपीटी) द्वारा खेल भारती चंडीगढ़ व ट्रांसफ़यूजन मेडिसिन विभाग, पीजीआई के सहयोग से आयोजित करवाया गया जिसमें 56 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
कैंप में मुख्य अतिथि के नाते दिनेश उनियाल, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी पश्चिम सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की गरिमामयी उपस्थिति रही। आईजी उनियाल ने राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ के महत्वपूर्ण योगदान बारे जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विपिन कौशल मेडिकल सुपरिटेंडेंट, पीजीआई चंडीगढ़ ने की व उन्होंने टीम एनबीएफ व रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही विशेष अतिथि के तौर पर प्रो. रति राम, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीजीआई चंडीगढ़, प्रो सुचेत सचदेव, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, पीजीआई, चंडीगढ़, सुनील दत्त, प्रांत संयुक्त सचिव, खेल भारती, पंजाब की उपस्थिति रही।

इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के फिजियोथेरेपिस्ट, नव्यभारत फ़ाउंडेशन (एनबीएफ, भारत) एवं एसएपीटी इंडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध उनियाल ने बताया कि एनबीएफ एवं एसएपीटी सदैव राष्ट्र कल्याण के कार्य के लिए संलग्न है और राष्ट्र सेवा परमो धर्मः ही हमारा मूल मंत्र है, व आज हम सभी भारत माता के वीर जवानो के शौर्य से ही सुरक्षित हैं, साथ ही उन्होंने पूरे उत्तर भारत में आई बाढ़ के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर रोटो (उत्तर) के सहयोग से अंगदान जागरूकता शिविर भी आयोजित करवाया गया। कैंप में सिमरन कौर, अंकुर, ख़ालिद, गुंजन, ऋषभ, दीक्षा, नंनदिनी, अनुभव, कौशल, प्रशांत, आरूषि, दृष्टि, खुशी, सात्विक, हरमन, महक आदि पीजीआई चंडीगढ़ के कई डाक्टर, नर्सेंस, फिजियोथेरेपिस्ट, छात्र व अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular