चंडीगढ़, 19 अक्टूबर:
मणिपुर ने शानदार सर्वांगीण प्रदर्शन करते हुए रविवार को सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेले गए वीनू मांकड़ ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में सिक्किम को 205 रनों से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर मणिपुर ने 47.4 ओवर में 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए लकी (130) ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की जीत की नींव रखी। वहीं सिक्किम की ओर से अबी (3/38) और पेमा (2/36) ने सबसे अधिक विकेट झटके।
जवाब में, सिक्किम की टीम मणिपुर के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 23 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। कप्तान डेनरी (35) ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। मणिपुर की ओर से युमनाम चिंगखई नंगबा (3/9) ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि जमीर (2/7) ने दो विकेट हासिल किए।



