शुक्रवार, मार्च 6, 2026
10:21 पूर्वाह्न
Google search engine
होमUncategorized @hiफिल्म "राम तेरी गंगा मैली" में दर्शाये गए चर्चित दृश्यों को देखना...

फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में दर्शाये गए चर्चित दृश्यों को देखना नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है : मंदाकिनी

फिल्मी हीरोईन मंदाकिनी ने आजकल की अजेंडा मूवीज के बढ़ते चलन पर नाखुशी जताई

चण्डीगढ़, 13 दिसंबर
हिन्दी फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में एक प्रतीकात्मक ढंग से गंगा के दूषित होने को समाज में फैली कुरीतियों से बेहद सादगी, प्रबुद्ध, अनूठे एवं प्रभावी तरीके से जोड़ा गया था, जोकि राजकपूर जैसे महान शोमैन के ही बूते की ही बात थी। ये कहना था राम तेरी गंगा मैली की मुख्य अभिनेत्री मन्दाकिनी का, जो वाइब्रेशंस ग्रुप द्वारा टैगोर थिएटर में 14 दिसम्बर को राजकपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित होने जा रही संगीतमय संध्या “द लीजेंड्स” में सेलेब्रटी गेस्ट के तौर पर भाग लेने के लिए चण्डीगढ़ पधारी हैं।

आज यहाँ आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हालांकि वे काफी अरसे से फिल्म जगत से दूर हैं , परन्तु आज भी कोई अच्छा अवसर मिले तो वे वापसी कर सकती हैं।

राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये गए चर्चित दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है कि कोई इसे किस प्रकार से देखता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आजकल की अजेंडा मूवीज़ के बढ़ते चलन पर नाखुशी जताई।
इस अवसर पर वाइब्रेशंस ग्रुप के संचालक नरेश जैकब, संगीतकार पंडित वेवल शर्मा, सर्वप्रिय निर्मोही, हरिंदर सेठी व हिमेन्द्र कौशिक भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि वाइब्रेशंस ग्रुप द्वारा 15वीँ सालाना संगीतमय संध्या “द लीजेंड्स” के संदर्भ में आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग की झलक पेश करेगा और गायकी के महान कलाकारों — मुकेश, किशोर, रफ़ी, लता सहित कई अन्य दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

वायब्रेशन्स एक प्रसिद्ध संगीत समूह है, जो “सिटी ब्यूटीफुल” यानी चंडीगढ़ में संगीत और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में श्री नरेश जैकब के मार्गदर्शन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस समूह ने अनेक प्रतिभाशाली गायक और संगीतकारों को उभरने का मंच प्रदान किया है, जिनमें शामिल हैं-मनत नूर (लौंग लच्छी फेम), जो बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं; दीपेश राही, जो Voice of India प्रतियोगिता और & TV पर Voice of Punjab में प्रथम रनर अप रहे; पूर्वी कौटिश, जो इंडियन आइडल शो की टॉप फाइव प्रतिभागी रही हैं; कोमल वशिष्ठ (अम्बाला) जो राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं; और आगामी संवेदी आवाज़ कृष्णा सवारे (करनाल)।

वायब्रेशन्स बच्चों को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चों को अपने छिपे हुए हुनर को दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है। समूह ग्लॉकोमा सपोर्ट ग्रुप, एडवांस आई सेंटर, पी.जी.आई. की मदद भी करता है। वायब्रेशन्स समूह प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को मिशनरी ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा होम, सेक्टर 23, चंडीगढ़ में विशेष बच्चों के लिए संगीत संध्या आयोजित करता है और उन्हें इसमें भाग लेने का अवसर भी प्रदान करता है। वायब्रेशन्स समूह विभिन्न अवसरों पर सेना के स्टाफ के लिए भी प्रस्तुतियाँ दे चुका है। इसके अलावा, यह समूह विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहता है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विशेष बच्चों और आम जनता के लिए संगीत संध्या में साइन लैंग्वेज में प्रदर्शन किया जाएगा।

श्री नरेश जैकब (जिन्हें मुखेश जैकब के नाम से जाना जाता है) और श्री वेवल शर्मा (प्रसिद्ध संगीतकार) ने मिलकर “वायब्रेशन्स म्यूज़िकल ग्रुप” की द लेजेंड्स म्यूज़िकल इवनिंग की स्थापना की। ये दोनों संगीतकार हर भावना को संजोकर, प्रतिभाशाली कलाकारों की टीम के साथ मिलकर एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली संगीतमय संध्या का आयोजन करते हैं। हर वर्ष लोग इस संगीतमय रात का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह मनोरंजन के उच्च गुणवत्ता वाले अनुभव के साथ-साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध व्यक्तित्व की उपस्थिति प्रदान करती है।

इस वर्ष भी इस संगीतमय संध्या का आयोजन 14th दिसंबर, 2025 को 5:00 बजे शाम से टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों, डॉक्टरों आदि को इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular