शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026
5:37 पूर्वाह्न
Google search engine
होमNationalराहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग झील तक बाइक दौड़ाई, अलग अंदाज...

राहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग झील तक बाइक दौड़ाई, अलग अंदाज में आए नजर

लेह, 19 अगस्त :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख की यात्रा पर हैं। कांग्रेस नेता की बाइक राइड करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक बाइक दौड़ाई।

इस दौरान राहुल गांधी का अंदाज एकदम अलग नजर आया। राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पैंगोंग झील जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। राहुल ने लेह, लद्दाख और पैंगोंगत्सो के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

कांग्रेस नेता गुरुवार को लेह पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे।
शुक्रवार को उन्होंने लेह में युवाओं से बातचीत की और एक फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लिया। रविवार को राहुल गांधी अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बाद में वह कारगिल भी जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी दिल्ली की करोल बाग बाइक मार्केट पहुंचे थे। यहां पर राहुल गांधी ने जिक्र किया था कि उनके पास ड्यूक 390 बाइक है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण वह शहर में शायद ही इसे चला पाते हैं।(आईएएनएस)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular