वर्ल्ड कप 2023 का खुमार चढ़ने लगा है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रहा है। मेगा इवेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। क्रिस गेल का मानना है कि अपनी धरती पर विश्व कप खेल रही टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहेगी।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का खुमार चढ़ने लगा है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रहा है। मेगा इवेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। क्रिस गेल का मानना है कि अपनी धरती पर विश्व कप खेल रही टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहेगी। गेल ने दूसरी टीम का भी नाम बताया है, जो रोहित की पलटन से खिताबी मुकाबले में भिड़ सकती है।
फाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत?
क्रिस गेल ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होगी। यानी गेल का मानना है कि टूर्नामेंट का खिताबी मैच रोमांच से भरपूर होगा। वहीं, इरफान पठान के अनुसार, विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ होगी।



