Mission Raniganj अक्षय कुमार रियल लाइफ के रूप में पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की जिसमें वह जसवंत सिंह गिल की भूमिका में हैं। इस मूवी का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन है जसवंत सिंह गिल।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Jaswant Singh Gill: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इन 30 सालों में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अलग-अलग तरह के किरदार निभाये हैं।
इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो वास्तविक जीवन से निकले हैं। अब अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय ने ऐसा ही एक किरदार निभाया है, जो रियल लाइफ हीरो है और इस किरदार के नाम दर्ज है दर्जनों जिंदगी बचाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
मिशन रानीगंज’ में अक्षय जसवंत सिंह गिल (Jaswant Singh Gill) की भूमिका में नजर आएंगे। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें जसवंत सिंह गिल बने अक्षय कुमार की झलक नजर आयी थीं। मगर सवाल ये है कि आखिर कौन हैं जसवंत सिंह गिल (Jaswant Singh Gill) और क्या है द ग्रेट भारत रेस्क्यू।



