Fukrey 3 Collection कॉमेडी से भरपूर फिल्म फुकरे 3 का कंटेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यही वजह है कि जवान की आंधी में भी फिल्म चार दिनों में ही 40 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। फुकरे 3 के कलेक्शन को देखकर यह लगता है कि यह कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा टच कर लेगी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Collection: पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘फुकरे’ का तीसरा पार्ट ‘फुकरे 3’ काफी पसंद किया जा रहा है। कॉमेडी से भरपूर इस मूवी में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी ने ऐसी एक्टिंग की है कि ऑडियंस के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार रखा है। यही वजह है कि मूवी ने ओपनिंग वीकेंड पर 50 करोड़ के करीब का बिजनेस कर डाला है।



