शुक्रवार, मार्च 6, 2026
8:40 पूर्वाह्न
Google search engine
होमPunjab Chandigarhचंडीगढ़ प्रशासन ने गुणवत्ता परिषद् (QCI) एवं राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् के साथ...

चंडीगढ़ प्रशासन ने गुणवत्ता परिषद् (QCI) एवं राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

चंडीगढ़ प्रशासन ने गुणवत्ता परिषद् (QCI) एवं राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् (NPC) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

चण्डीगढ़, 8 सितम्बर 2025:
चण्डीगढ़ प्रशासन ने आज भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के रेज़िंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्ता परिषद् (QCI) और राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् (NPC) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह का आयोजन यूटी सचिवालय, सेक्टर 9-डी, चण्डीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा, आईएएस तथा राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् की महानिदेशक श्रीमती नीरजा शेखर, आईएएस उपस्थित रहे। यह आयोजन एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने और स्थानीय उद्योग को गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

चण्डीगढ़ प्रशासन की ओर से उद्योग सचिव श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जबकि एनपीसी की ओर से क्षेत्रीय निदेशक श्री अशोक कुमार और क्यूसीआई की ओर से वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख, ज़ेड डिवीजन श्री रमणंद शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से रैम्प एनपीएमयू की राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती गरिमा परिहार भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इन साझेदारियों के माध्यम से चण्डीगढ़ प्रशासन का लक्ष्य रैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित महत्वाकांक्षी उपलब्धियाँ हासिल करना है:
•1000 ज़ेड ब्रॉन्ज, 100 ज़ेड सिल्वर और 30 ज़ेड गोल्ड प्रमाणपत्र
•1000 लीन बेसिक, 150 लीन इंटरमीडिएट और 50 लीन एडवांस्ड प्रमाणपत्र

ये सहयोग चण्डीगढ़ में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा नवाचार, दक्षता और सतत विकास को प्रोत्साहित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular